Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में बिछा सड़कों का जाल : महाराज
  • पौड़ी

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में बिछा सड़कों का जाल : महाराज

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर के तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राज्य योजना के अंतर्गत 73.16 लाख रुपये के बजट से सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई है। सोमवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव के लिए ग्राम सभा की मांग पर मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य को स्वीकृति दी गई गई थी। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने पर द्वितीय चरण के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें स्कबर, नालियां, पुख्तों का कार्य किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
सतपुली-रीठाखाल-संगलाकोटी-पोखड़ा मोटर मार्ग की स्थिति सुधारी गई है। संगलाकोटी-भेड़गांव-बड़ेत और कोला-बिजोरापानी के मध्य सड़क नहीं बनने से उत्पन्न समस्या का समाधान भी हो गया है। संगलाकोटी बाजार से कमलपुर इंटर काॅलेज तक मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया। आपदा से संगलाकोटी बाजार में आई समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण के साथ सड़क टाइल्स लगाई गई है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथाण, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, हरीश पोखरियाल, पूर्व प्रधान पार्वती देवी, मंडल महामंत्री सुनील रावत, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, बीडीसी सदस्य सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 से 14 मई तक चलेगा जनपद स्तरीय नशा जागरूकता अभियान
Next: एक माह में जिला योजना समिति का चुनाव कराया जाए

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.