Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अश्लील हरकत और रंगदारी के आरोप में क्रॉस मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

अश्लील हरकत और रंगदारी के आरोप में क्रॉस मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 11/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। थाना क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी में महिला से अश्लील हरकत और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलने के आरोप में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बोडाहेड़ी निवासी नसरीन पत्नी इंतजार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी इरशाद पुत्र अख्तर काफी समय से उसे फोन कर परेशान कर रहा था और अश्लील बातें करता था। कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि नौ मई को इरशाद ने उसे फोन कर घर बुलाने का दबाव बनाया। बार-बार फोन करने पर उसने बातचीत के लिए उसे घर बुलाया, जहां आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इरशाद निवासी बोडाहेड़ी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष से इरशाद पुत्र अख्तर ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी इंतजार पुत्र इकबाल उससे लंबे समय से दो लाख रुपये उधार मांग रहा था। रुपये का इंतजाम नहीं होने पर उसने बाद में देने की बात कही थी। आरोप है कि नौ मई की रात इंतजार की पत्नी नसरीन ने उसे कई बार फोन कर घर बुलाया। घर पहुंचने पर इंतजार और उसकी पत्नी ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इरशाद का आरोप है कि शोर सुनकर गांव निवासी रिफाकत पुत्र हासिम और इस्तेकार पुत्र इकबाल भी मौके पर पहुंच गए। चारों लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि उनसे 1.20 लाख रुपये भी ले लिए गए और दोबारा गांव में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने महिला का खोया सामान और नकदी लौटाई
Next: देवभूमि की संस्कृति को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.