Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द शिफ्ट किया जाए: पुंडीर
  • देहरादून

शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द शिफ्ट किया जाए: पुंडीर

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को सहसपुर विधायक ने क्षेत्रीय जनता के साथ नगर आयुक्त से मुलाकात कर इस संबंध में जल्द कार्यवाही की बात कही। विधायक ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही प्लांट से आने वाली दुर्गंध भी बढ़ने लगी है। जिससे पूरे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कहा कि जल्द कार्यवाही नहीं होने पर आम जनता आंदोलन शुरू कर देगी। स्थानीय जनता के साथ शुक्रवार को देहरादून नगर निगम स्थित नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने भी प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की घोषणा की थी। प्लांट के समीप ही चिकित्सा स्वास्थ्य विश्व विद्यालय के शुभारंभ के दौरान सीएम ने खुद प्लांट से आने वाली दुर्गंध को लेकर चिंता जताई थी। सीएम ने जनता की परेशानियों को देखते हुए जल्द निर्णय लेने की बात कही थी। लेकिन नगर निगम की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई। इससे जनता में रोष पनप रहा है। विधायक ने कहा कि प्लांट में लगी आग से भी सेलाकुई और आसपास की फिजा में जहरीली गैस घुल गई थी। अब गर्मी बढ़ने पर आग की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। विधायक ने कहा कि प्लांट को शिफ्ट किए जाने की कार्यवाही पर जनता का रोष समाप्त होगा। उन्होंने नगर आयुक्त का जल्द इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने की बात कही। नगर आयुक्त की ओर से विधायक समेत क्षेत्रीय जनता को आश्वासन देते हुए बताया कि देहरादून शहर में ही अलग-अलग जगह निश्चित कर छोटे-छोटे ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है, जिससे शहर का कूड़ा शहर में ही निस्तारित हो। प्रतिनिधिमंडल में अनिल नौटियाल, सुरजीत सिंह, नरगिस कश्यप, संजय सहगल, दिनेश तिवारी, अरुण प्रकाश भट्ट, गणेश रतूड़ी, ललित चतुर्वेदी, दिनेश नेगी, बीना बमराड़ा, ममता ठाकुर, कुसुम भट्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Next: जमीनी विवाद मामले में 14 आरोपियों को हुई सजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.