Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
  • देहरादून

नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून, जौनसार बावर क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने की मांग अब मुखर होने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के कारोबारी युवाओं को निशाना बना रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य बर्बाद होने के साथ ही आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता संजय तोमर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरकाशी और उत्तर प्रदेश से पछुवादून समेत जौनसार बावर में नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है। जिसका असर सामाजिक, सांस्कृतिक ताने बाने पर भी पड़ रहा है। नशे के सौदागर छात्रों और युवाओं के साथ ही मजदूरों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। नशे की बढ़ती लत पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए घातक साबित हो रही है। इससे कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। इसके साथ ही नशे के कारोबारियों की आड़ में जौनसार बावर और पछुवादून जैसे शांत क्षेत्रों में अवांछित तत्वों की घुसपैठ का भी खतरा बना हुआ है। युवा इनका आसान शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए साहिया रेगुलर पुलिस चौकी खोलने के साथ ही नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए छापेमार अभियान चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन बार्डर से लापता जवान के परिजनों से मिले विधायक
Next: शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द शिफ्ट किया जाए: पुंडीर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.