Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनों द्वारा कार्बन अवशोषण पर दो दिवसीय कार्यशाला
  • अल्मोड़ा

वनों द्वारा कार्बन अवशोषण पर दो दिवसीय कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 28/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वसुंधरा पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में धानाचूली स्थित जन मिलन केंद्र में वनों द्वारा कार्बन अवशोषण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। उद्घाटन भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय राज रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायती वन कार्बन डाई-ऑक्साइड अवशोषित कर वायुमंडलीय तापमान में कमी ला रहे हैं तथा माइक्रोप्लान में कार्बन क्रेडिट को शामिल करने की जरूरत है। मुख्य अन्वेषक डॉ. गिरीश नेगी ने बताया कि राज्य की 11,217 वन पंचायतें 4500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हैं और इनके वृक्ष प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष लगभग 40 टन कार्बन डाई-ऑक्साइड अवशोषित करते हैं। संचित कार्बन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। परियोजना समन्वयक डॉ. प्रदीप सिंह मेहता ने कार्बन आकलन हेतु तैयार कार्यपुस्तिका का परिचय दिया। कार्यशाला में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने बाँज वन पंचायत में व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण सिंह ने किया और समापन ग्राम प्रधान धानाचूली के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
Next: चमोली में तीर्थयात्रा मार्ग पर पुलिस जवानों के साथ रहेगी तीसरी आंख की नजर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.