Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर: उत्तरायणी मेला संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका अहम
  • बागेश्वर

बागेश्वर: उत्तरायणी मेला संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका अहम

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

पूरा मेला क्षेत्र दो जोन तथा छह सेक्टर में विभाजित

बागेश्वर। उत्तरायणी मेला एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम देखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस के जोनल, सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिकों की ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार को नरेंद्रा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे मेले क्षेत्र को दो जोन तथा छह सेक्टर में विभाजित किया गया है। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल से कार्य कर शांतिपूर्वक मेला संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। मेले को संपन्न कराने में पुलिस की अहम भूमिका होती है, इसलिए जिस किसी को जो ड्यूटी दी गई है उसे पूरी सर्तकता व ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेला दो साल बाद हो रहा है, इस वर्ष अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है, सभी अपनी-अपनी तैनाती स्थल पर सतर्क होकर ड्यूटी करें तथा सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि कलाकारों के सेफ हाउस पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए, तांकि कोई भी असमाजिक तत्व वहां तक न पहुंच पाए। मंच से दर्शक दीर्घा तक उचित दूरी बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को निकलने वाली झांकी के समय यातायात पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा, पुलिस कर्मी इसका विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक वर्मा ने कहा कि कोई भी असमाजिक तत्व मेले में व्यवधान करने की कोशिश करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस कार्मिकों को ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए उनके मंसूबों को हत्तोसाहित करने को कहा। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने तैनाती स्थल का निरीक्षण कर अन्य कार्मिकों से समन्वय करते हुए आपस में फोन नंबर साझा करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यातायत चॉक-चौबंद रखेंगे तथा जहां यातायात प्रतिबंधित है वहां वाहनों का आवागमन किसी भी दशा में न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, इस कार्य में कोताही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा मेले को संपन्न कराने के लिए बाहरी जिलों से भी फोर्स बुलाई है, यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो वे वैलफेयर अधिकारी अंकित कंडारी से संपर्क कर सकते हैं, ताकि समस्या का सामाधान किया जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, आशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरेंडर न करने वाले फरार आरोपी की संपत्ति की होगी कुर्की
Next: किशोरियों को कानून और स्वास्थ्य की जानकारी दी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.