Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून चैम्पियन
  • देहरादून

उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून चैम्पियन

RNS INDIA NEWS 15/05/2022
rns featured image new

देहरादून। दूसरी अंडर 20 व सीनियर उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 118 प्वाइंट्स के साथ देहरादून को ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन 38 इवेंट्स आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व विभागों से 360 एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया।
रविवार को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी गुलाबचंद, विशिष्ट अतिथि विपिन बलूनी व अंतरराष्ट्रीय मैडेलिस्ट घमंडा राम ने विजेता एथलीट्स को मैडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन व एएफआई के मानकों के आधार पर 3 नेशनल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के एथलीट को प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के 35 तकनीकी अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका आईएएएफ लेवल वन हीरालाल यादव के नेतृत्व में निभाई। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कॉलेज के कोच लोकेश कुमार को प्रतियोगिता में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर विजेंद्र चौधरी, अनूप बिष्ट, मनीष भट्ट, अफजाल बेग, हेमराज सिंह, नीरज शर्मा, अवतार सिंह, आरएस राणा, प्रवीण पुरोहित, सुनीता रावत, एमसी शाह, मधुसूदन जोशी, राजेंद्र सिंह नयाल, मोहिन खान, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रघुवीर सिंह विर्क, मिस फातिमा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम-
अंडर 20 गर्ल्स-
200 मीटर-तनीषा भट्ट देहादून
800 मीटर अनीषा स्पोर्ट्स एक्सीलेंस
3000 मीटर -माया कुमारी पिथौरागढ़
हाईजंप-पूजा रावत अल्मोड़ा
10 किमी रेस वॉक-मानसी नेगी स्पोर्ट्स एक्सीलेंस
अंडर 20 बालक-
200 मीटर-आदित्य राजसिंह देहरादून
800 मीटर-सूरज यादव उधमसिंहनगर
3000 मीटर विपिन चंद्र जोशी नैनीताल
हाईजंप -प्रियांशु मंडल ऊधमसिंहनगर
10 किमी रेस वॉक-हिमांशु स्पोर्ट्स एक्सीलेंस
त्रिपल जंप- राकेश रोशन देहरादून
जेवलीन- विकास शर्मा देहरादून
महिला वर्ग-
10000 मीटर-सोनिया गर्ल्स हॉस्टल मुन्स्यारी
पुरूष वर्ग-
800 मीटर- नीरज कंवल नैनीताल
400 मीटर -प्रवेश रोशवाल हल्द्वानी
10000 मीटर- राजेश कुमार उधमसिंहनगर
डिस्कस थ्रो-वैभव चौहान हरिद्वार
200 मीटर -गुरुदीप सिंह उधमसिंहनगर
त्रिपल जंप- पुनीत शर्मा उधमसिंहनगर
जेवलीन- गौरव सिंह देहरादून

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री बने माणिक साहा, 6 साल पहले कांग्रेस छोड़ थामा था भाजपा का दामन
Next: रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.