Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड का विरोध
  • देहरादून

रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड का विरोध

RNS INDIA NEWS 15/05/2022
rns featured image new

देहरादून। रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोडवेज पर दून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए डिफ्रेंस बाए बीईंग द डिफ्रेंस (मैड) ने विरोध के स्वर बुलंद कर दिए हैं। कई सालों से रिस्पना और बिंदाल नदियों के पुनर्जीवन के लिए काम कर रही संस्था ने सरकार के इस प्रोजेक्ट का विरोध शुरू कर दिया है। कहा कि सरकार एलिवेटेड रोड बनाने के बजाय सरकार रिस्पना और बिंदाल को सीवर मुक्त पुनर्जीवित करें।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में मैड के सदस्यों ने बताया कि एक ओर सरकार रिस्पना को पुनर्जीवित करने के दावे कर रही हैं। जुलाई के महीने में हरेला के दिन नाटकीय ढंग से कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वहीं, रिस्पना-बिंदाल नदियां प्रदूषण के प्रकोप से त्रस्त हैं। तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोग हर वर्ष बारिश के मौसम में बाढ़ और नदी कटाव की चपेट में आते हैं और डेंगू-मलेरिया की वजह से त्रस्त रहते हैं। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के नाम पर पहले ही मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने दोनों नदियों का गला घोंटने का काम किया है और बेइंतहा पैसा इस कार्य में लगाया गया है। इस सबके बीच, ‘रिस्पना से ऋषिपर्णा’ की बात करने वाली सरकार को और कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले इन दोनों नदियों के पुनर्जीवन पर ही अपना पूर्ण प्रयत्न करना चाहिए। संस्था के सदस्यों ने बताया कराया कि राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की की 2014 की रिपोर्ट में रिस्पना और बिंदाल नदी के पुनर्जीवन का पूरा खाका खींच दिया गया था। इन दोनों नदियों के प्राकृतिक जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए चारखाल की पुरानी रीति से इन के ऊपरी क्षेत्र के कैचमेंट एरिया और बहाव क्षेत्र को संरक्षण और अतिक्रमण-मुक्त करने की जरूरत है। मैड ने यह भी ऐलान किया कि युवाओं को एक बार फिर नदी पुनर्जीवन के लिए एकत्रित किया जाएगा और एक व्यापक जनसहभागिता अभियान की शुरुआत दस हजार लोगों के पुनर्चक्रित कागज़ पर हस्ताक्षर लेकर हर स्तर पर उठाई जाएगी। मैड ने चेतावनी दी है कि नदी पुनर्जीवन से पहले और किसी तरह के प्रयास को आगे नहीं ले जाने दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देहरादून चैम्पियन
Next: कोरियर डिलीवर के नाम पर महिला को लगाया 56 हजार का चूना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.