Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड समेत चार राज्यों में हिमनदों से खतरे को कम करने को 150 करोड़ मंजूर
  • देहरादून

उत्तराखंड समेत चार राज्यों में हिमनदों से खतरे को कम करने को 150 करोड़ मंजूर

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र रावत ने संसद में उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी राज्यों में हिमनदों की झील फटने से आने वाली बाढ़ से होने वाली हानि को कम करने का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में बताया कि केंद्र सरकार ने 150 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय हिमनद झील विस्फोट बाढ़ जोखिम शमन परियोजना में चार राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और अरुणांचल में कार्यान्यवन के लिए मंजूरी दे दी है। सांसद त्रिवेंद्र ने पूछा कि सरकार की पर्यटन पर निर्भर क्षेत्रों समेत स्थानीय समुदायों पर हिमनद की झीलों के फटने से आने वाली बाढ़ (जीएलओएफ) की संभावित घटनाओं के आर्थित दृष्टि से पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने और उसे कम करने की क्या योजना है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ग्लेशियर झीलों और जल निकायों के जल प्रसार क्षेत्रों में सापेक्ष परिवर्तन का पता लगाने के लिए 902 ग्लेशियर झीलों और जल निकायों की निगरानी कर रहा है। जोखिम शमन परियोजना का उद्देश्य हिमनद झील विस्फोट बाढ़ से जुड़े जोखिमों को, खासकर उन क्षेत्रों में जो ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए अतिसंवेदशील है, कम करना है।

वाडिया ने उत्तराखंड की 1266 झीलों की पहचान की
उन्होंने बताया कि वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान जो ग्लेशियरों की निगरानी करता है और उन कारको का व्यापक विश्लेषण करता है जो खतरों और उससे जुड़े डाउनस्ट्रीम जोखिमों को ट्रिगर करते हैं। वाडिया ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए ग्लेशियर झीलों की सूची तैयार की है। जिसमें उत्तराखंड की 1266 झीलों (7.6 वर्ग किमी) और हिमाचल की 958 झीलों (9.6 वर्ग किमी) की पहचान की गई है।

बांधों के बाढ़ की डिजाइन की होगी समीक्षा
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि अक्तूबर 2023 में तीस्ता-3 जल विद्युत बांध ढहने के बाद सीडब्ल्यूसी ने जीएलओएफ के प्रति संवेदनशील सभी मौजूदा और निर्माणाधीन बांधों की बाढ़ की डिजाइन का समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके अलावा ग्लेशियर झीलों वाले सभी नए बांधों के लिए जीएलओएफउ अध्ययन अनिवार्य कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलों में नियमित आयोजित की जाएंगी चुनावी पाठशाला
Next: कमर्शियल कांप्लेक्स में स्पेस बेचने का झांसा दे सवा करोड़ हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.