Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड राज्य साल दर साल निर्यात के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा
  • देहरादून

उत्तराखंड राज्य साल दर साल निर्यात के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
rns featured image new

देहरादून। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व ट्रांसपोर्ट की अनेक बाधाओं के बावजूद उत्तराखंड राज्य साल दर साल निर्यात के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स (ईपीआइ) में उत्तराखंड राज्य को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। पिछले पांच सालों में ही उत्तराखंड ने निर्यात के मामले में करीब दोगुना से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। वर्ष 2015-16 में उत्तराखंड से 7350 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, वहीं 2019-20 में यह बढ़कर 16,971 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
राज्य में आटोमोबाइल व फार्मा इकाइयां सबसे बड़े निर्यातक क्षेत्र के रूप में उभरे हैं। आटोमोबाइल क्षेत्र में दुपहिया वाहन, फोर व्हीलर वाहनों के अतिरिक्त स्पेयर पाट्र्स निर्यात होते हैं। जबकि फार्मा सेक्टर में लगभग दस तरह की एलोपैथी व सात प्रकार की आयुर्वेदिक दवाओं की विश्व बाजार में अच्छी डिमांड है। इसके अलावा पुष्प उत्पादन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, जैविक उत्पाद, सगंध-औषधीय पौधे, जैव प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प की वस्तुओं का निर्यात विदेशों में होता है।
वैश्विक कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान 15 मार्च से 30 अगस्त 2020 के मध्य उत्तराखंड से कुल 8624 करोड़ का निर्यात हुआ, जिसमें अकेले 639 करोड़ का निर्यात फार्मा सेक्टर से हुआ। जबकि 15 मार्च से 30 अगस्त 2019 के बीच की अवधि में राज्य से 8830 करोड़ का कुल निर्यात हुआ था, जिसमें से फार्मा की वस्तुओं का निर्यात 479 करोड़ ही हुआ। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में उद्योग करीब 67 दिन बंद रहे, लेकिन इस अवधि में फार्मा उद्योगों में उत्पादन जारी रहा। इस वर्ष कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में उद्योग बंद से मुक्त रखे गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 30 दिन के भीतर मिलेगी कोरोना मृतकों के परिजनों को राहत राशि: डीएम
Next: अफीम की खेती रोकने के प्रयास आज तक धरातल पर नहीं उतर पाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.