Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कोरोना वायरस से अप्रैल में 4 सौ से ज्यादा पॉजिटिवों की मौत, हर रोज बढ़ रही संख्या
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वायरस से अप्रैल में 4 सौ से ज्यादा पॉजिटिवों की मौत, हर रोज बढ़ रही संख्या

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
Corona

देहरादून। उत्तराखंड में अप्रैल माह कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों का आंकड़ा 408 पहुंच गया है। एक माह के दौरान अभी तक मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है और अगले कुछ दिनों में इस संख्या में इजाफा होने की आशंका है। राज्य में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति की वजह से गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिस वजह से मौतों का आंकड़ा बहुत तेजी के बढ़ रहा है। रविवार को राज्य में कुल 44 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। रविवार को हुई मौतों में से 28 मृतकों की उम्र 60 साल से कम थी। विदित है कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और राज्य में अभी तक कुल 2146 लोगों की मौत हो चुकी है। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर राज्य में 4368 नए मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा एक लाख 51 हजार को पार कर गया है। जबकि राज्य के अस्पतालों में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 35 हजार आठ सौ के पार पहुंच गया है। रविवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक 1670 नए मरीज मिले जबकि हरिद्वार जिले में संक्रमितों की संख्या 1144 रही। कोराना संक्रमण से रविवार को 44 लोगों की जान चली गई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 2146 हो गई है।

राज्य में 163 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या
राज्य में बढ़ते संक्रमण की वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 163 हो गई। इसमें से 60 देहरादून, 10 हरिद्वार, 41 नैनीताल, चार पौड़ी, 16 उत्तरकाशी जबकि 15 कंटेनमेंट जोन यूएस नगर में बनाए गए हैं। रविवार को राज्य के सभी जिलों से मिलाकर कुल 33 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 38 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई। 30 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: कोविड कर्फ्यू से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
Next: कोरोना की जंग में इन मेडिकल स्टोरों पर मिलेंगे रेमडेसिविर इंजेक्शन….देखिए सूची

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.