Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसबी के अधिकारी-जवान सम्मानित
  • ऊधम सिंह नगर

उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसबी के अधिकारी-जवान सम्मानित

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों एवं जवानों को उनके उत्कृष्ट, सराहनीय और अनुकरणीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने एसएसबी के अधिकारियों व जवानों के साहस, सेवा भावना और समर्पण की सराहना की। रविवार को देहरादून में अर्पित फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने 57वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल सहित बल के कई अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्र सेवा, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमांडेंट मनोहर लाल को मोमेंटो भेंट किया, जबकि उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमांत क्षेत्रों में एक उत्कृष्ट, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ बल है, जो देश की सुरक्षा व्यवस्था की सशक्त रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और जनसेवा के क्षेत्र में एसएसबी का योगदान अतुलनीय है। मुख्यमंत्री ने स्वयं को एसएसबी का मित्र बताते हुए कहा कि खटीमा क्षेत्र में बल की तैनाती के कारण उनका एसएसबी से विशेष लगाव और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने बल के अधिकारियों और जवानों के साहस, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैलाशानंद महाराज, राज्यसभा सांसद पवन बंसल और एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में लूट का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Next: नव वर्ष पर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.