Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में लूट का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में लूट का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर में वर्ष 2024 की एक लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक व्यक्ति को जानबूझकर टक्कर मारकर उसकी जेब से नकदी और दुकान से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात लूट लिए थे। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि राजकुमार पुत्र श्यामलाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर ने कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि 30 जनवरी 2024 की दोपहर वह सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर नैनीताल-दिल्ली मार्ग पर सुलभ शौचालय के सामने पहुंचे, तभी एक साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसी दौरान उसके साथी ने उनकी जेब से करीब 35 हजार रुपये नकद और दुकान से जुड़े आवश्यक बिल व कागजात निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार युवकों को चिह्नित किया। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से चौथे आरोपी आफताब पुत्र अफजल निवासी लाइन नंबर तीन वनभूलपुरा हल्द्वानी को दिल्ली के कबीर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी सुधार के लिए होंगे 19 हजार करोड़ के काम
Next: उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसबी के अधिकारी-जवान सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.