Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगम ने 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन लाख रुपये वसूले
  • देहरादून

ऊर्जा निगम ने 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन लाख रुपये वसूले

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। ऊर्जा निगम हरबर्टपुर सब डिवीजन की टीम ने बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने करीब पंद्रह बकायेदारों के बिजली के बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट डाले। जबकि दो दर्जन से अधिक परिवारों से तीन लाख रुपये के बिजली के बिलों का बकाया वसूल किया है। ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलवार को कुंजा, कुल्हाल, मटक माजरी, सभावाला, सहसपुर क्षेत्र में बिजली के बिलों की वसूली को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान 18 परिवारों के बिल जमा न होने से कनेक्शन काटने पहुंची टीम से बकायेदारों ने समय मांगा। जिस पर ऊर्जा निगम की टीम ने उन्हें दो दिन का समय दिया। लेकिन बकायेदारों ने कुछ और समय देने की मांग की। इस पर ऊर्जा निगम की टीम ने तीन से चार दिन के भीतर बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। पच्चीस परिवारों ने अपने बिजली के बकाया बिलों का भुगतान किया। जिसमें ऊर्जा निगम ने कुल करीब तीन लाख रुपये की वसूली की। जबकि पंद्रह परिवारों के बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए। ऊर्जा निगम के हरबर्टपुर एसडीओ अश्वनी कुमार का कहना है कि वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में अवर अभियंता राजेश, त्रिभुवन सिंह, नीरज व धीरज आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध खनन में सात डंपर सीज
Next: हिन्दी दिवस पर कवि चन्द्रकुंवर को किया याद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.