Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध खनन में सात डंपर सीज
  • देहरादून

अवैध खनन में सात डंपर सीज

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन और ओवर लोडिंग में सात डंपरों को सीज किया है। जबकि आठ डंपरों का कोर्ट चालान किया है। पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई की संस्तुति के साथ जिला प्रशासन को भेज दिया है। सहसपुर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात को थाना क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून शिमला बाईपास रोड और लांघा तिराहे के पास अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब पचास से अधिक खनन के वाहनों की तलाशी ली। जिसमें सात डंपरों में अवैध खनन सामग्री पायी गई। अवैध खनन के साथ सात इन डंपरों में निर्धारित मात्रा से तीन गुना अधिक खनन सामग्री भरी गयी थी, जिस पर इन सभी सात डंपरों को सीज कर दिया गया है। आठ डंपरों में खनन सामग्री की ओवरलोडिंग पायी गयी। इन वाहनों में भी निर्धारित मात्रा से तीन से चार गुना अधिक खनन सामग्री भरी हुई मिली, जिससे राज्य सरकार को हजारों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि सभी आठ डंपरों का कोर्ट चालान किया गया है। बताया कि अवैध खनन व ओवर लोडिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ लाख के यूनिपोल चोरी में पांच आरोपी गिरफ्तार
Next: ऊर्जा निगम ने 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन लाख रुपये वसूले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.