Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उपनल कर्मचारियों को नियमित नहीं करने का आरोप
  • हरिद्वार

उपनल कर्मचारियों को नियमित नहीं करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उपनल कर्मचारी महासंघ हरिद्वार ने राज्य सरकार पर उपनल कर्मचारियों को सरकार की तरफ से नियमित होने वाले कर्मचारियों की सूची में शामिल नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रदेश स्तर पर उपनल संयुक्त मोर्चा ने राज्य सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। महासंघ हरिद्वार ने राज्य सरकार से नियमावली में उपनल के कर्मचारियों को भी सम्मिलित करने की मांग की है। रविवार को उपनल कर्मचारी महासंघ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष योगेंद्र बड़ोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार कुछ विभागों में संविदा, अंशकालिक और दैनिक वेतन कर्मचारी को हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बहाल नियमावली के तहत नियमितीकरण करने जा रही है। हाई कोर्ट के आदेश में एक उपनल कार्मिक भी शामिल हैं। यह भी स्पष्ट है कि वर्ष 2003 में संविदा, अंशकालिक और दैनिक वेतन कार्मिकों की नियुक्ति नहीं किए जाने के लिए शासनादेश निर्गत किया गया है। वर्ष 2006 में भी इसी प्रकार से नियुक्ति नहीं किए जाने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। राज्य सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार ही सभी संविदा, अंशकालिक और दैनिक वेतन नियुक्तियां बंद की गई थी। साथ ही यह आदेश निर्गत किए गए थे कि उपनल के माध्यम से ही राज्य में सभी विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य सरकार को यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि अपने ही आदेशों के विपरीत जाकर क्यों इस प्रकार से उपनल कर्मचारियों के साथ पक्षपात करते हुए एक तरफा निर्णय लेने का कार्य सरकार कर रही है। क्यों उपनल के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया जा रहा है। उपनल कर्चारियों को नियमित नहीं करने पर महासंघ विरोध प्रदर्शन करेगा। वर्षों से उपनल कर्मचारी न्यूनतम वेतन में कार्य करते आ रहे हैं। इस प्रकार के पक्षपात से बड़े हताश और निराशा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ पटरी मार्ग पर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Next: ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, हाईवे जाम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.