Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
  • देहरादून

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक के खिलाफ शहर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  घटना 15 जुलाई 2020 की है। बालम मकन निवासी सराय मोहल्ला इक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास ज्वालापुर, जिला हरिद्वार परेड ग्राउंड के पास से गुजर रहे थे। यहां बिजली की हाई टेंशन लाइन का तार लटका हुआ था। उसका करंट लगने से बालम मकन की मौत हो गई। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर सीजेएम न्यायालय में अपील की गई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ललित कुमार ने बताया कि न्यायालय में मृतक की पीएम रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही अन्य साक्ष्य रखे गए। सीजेएम लक्ष्मण सिंह के न्यायालय ने तार लटका होने को यूपीसीएल की लापरवाही माना। उन्होंने विभाग के प्रबंध निदेशक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया। शहर कोतवाल रितेश साह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आध्यात्मिक गुरु सदगुरु के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Next: गांव से ढाई किलोमीटर सड़क बनाकर युवक ने गांव को मुख्‍य सड़क से जोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.