Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गांव से ढाई किलोमीटर सड़क बनाकर युवक ने गांव को मुख्‍य सड़क से जोड़ा
  • उत्तरकाशी

गांव से ढाई किलोमीटर सड़क बनाकर युवक ने गांव को मुख्‍य सड़क से जोड़ा

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
03 (32)

युवक का भव्य स्वागत कर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के होने वाले उपचुनाव के लिए निर्विरोध प्रत्याशी तय किया

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला नौगांव ब्लाक के फुवाण गांव निवासी गब्बर सिंह रावत ने गांव से ढाई किलोमीटर सड़क बनाकर अपने गांव को मुख्‍य सड़क से जोड़ दिया है। यही नहीं गांव में बच्चों के लिए खेल मैदान और गांव में सुचारु पेयजल योजना की मरम्मत भी अपने पैसों से कराई। इन कार्यों को करने में उन्‍होंने करीब 14.50 लाख रुपये खर्च किए। दरअसल, उत्‍तरकाशी के नौगांव ब्‍लॉक के अंतर्गत पट्टी गौडर के फुवाण गांव के ग्रामीणों के लिए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चामी से सड़क स्वीकृत हुई। वर्ष 2016 में पांच किलोमीटर सड़क कटिंग का कार्य हुआ तथा छानी नामे तोक तक सड़क पहुंची। लेकिन, उससे आगे सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन, छानी तोक से फुवाण गांव के ग्रामीणों को ढाई किलोमीटर की पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी। पहाड़ी रास्ता होने के कारण ग्रामीणों को अधिक परेशानी हो रही थी। गांव में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल की परेशानियों को देखते हुए गांव के गब्बर सिंह रावत ने कुछ वर्ष पहले देहरादून जनपद के विकासनगर में घर बनाया। लेकिन, गांव से आवाजाही जारी रखी। गब्बर सिंह ने अपनी और ग्रामीणों की आवाजाही की परेशानी को समझा, अपने संसाधनों से गत एक जुलाई से सड़क काटनी शुरू की। बीती 15 सितंबर को ढाई किलोमीटर सड़क का कार्य पूरा हुआ था गांव सड़क से जुड़ा। इस सड़क निर्माण के लिए गब्बर सिंह को ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला। जिन ग्रामीणों के खेत सड़क की जद में आ रहे थे, उन ग्रामीणों ने किसी तरह को विरोध नहीं किया, बल्कि गब्बर सिंह रावत का सहयोग किया। इस सड़क निर्माण के कार्य में गब्बर सिंह की करीब दस लाख रुपये की जमापूंजी खर्च हुई। गब्बर सिंह रावत ने बताया कि जब विभागीय अधिकारियों और राजनेताओं ने सड़क निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने गांव तक सड़क पहुंचाने का निर्णय लिया। उन्‍होंने बताया कि मेरी जमापूंजी ग्रामीणों के जीवन से बढ़कर नहीं है। इसलिए सड़क निर्माण, खेल मैदान निर्माण और पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए अपनी जमा पूंजी खर्च की है।
फुवाण गांव में प्राथमिक विद्यालय है। पांचवीं के बाद गांव के बच्चों को जंगल और पहाड़ी पैदल मार्ग से तीन किलोमीटर दूर गातू जूनियर हाईस्कूल में जाना पड़ता है। लेकिन गातू में आठवीं तक का ही विद्यालय है। आठवीं के बाद सबसे निकटवर्ती बर्नीगाड़ इंटर कालेज की दूरी 20 किलोमीटर है। फुवाण गांव में बच्चों के लिए खेल का मैदान भी नहीं था। जहां बच्चे खेल कूद के साथ दौड़ आदि की तैयारी कर सकें। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय के निकटा गब्बर सिंह ने मैदान बनाने की योजना बनाई। इसके लिए गांव के 45 परिवारों ने एक लाख रुपये एकत्र किए, लेकिन मैदान निर्माण में चार लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई। जिसमें तीन लाख रुपये गब्बर सिंह रावत ने अपनी तरफ से खर्च की। पहाड़ी काटकर 50 मीटर लंबा तथा 15 मीटर चौड़ा खेल मैदान बनाया है। पेयजल आपूर्ति के लिए 16 किलोमीटर दूर से पेयजल योजना आती है। लेकिन गत वर्ष पेयजल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई। ग्रामीणों ने कई बार विभाग से संपर्क किया। लेकिन जब समाधान नहीं हुआ तो गब्बर सिंह रावत ने 1.50 लाख रुपये खर्च कर पेयजल लाइन की मरम्मत करवाई। अब गांव में जलजीवन मिशन से भी घर-घर नल पहुंच चुके हैं।

ग्रामीणों ने बनाया निर्विरोध प्रत्याशी: वर्ष 2019 में पंचायत चुनाव हुए तो फुवाण गांव में अनुसूचित जाति पुरुष के लिए प्रधान की सीट आरक्षित थी। लेकिन, गांव में अनुसूचित जाति का एक ही परिवार होने के कारण परिवार में कोई भी पात्र प्रत्याशी नहीं मिला। जिसके कारण चुनाव नहीं हुए। वर्ष 2020 में फुवाण गांव में सीट सामान्य हुई लेकिन, कोविड के कारण अभी तक प्रधान के उपचुनाव नहीं हो पाए हैं। लेकिन अब फुवाण गांव के ग्रामीणों ने यह तय किया है कि गब्बर सिंह रावत उनका प्रधान प्रत्याशी होगा। जिससे निर्विरोध प्रधान बनाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Next: मुख्य सचिव ने ली खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.