Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उपभोक्ता फोरम का फैसला: मोबाइल की कीमत देने के दिए आदेश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

उपभोक्ता फोरम का फैसला: मोबाइल की कीमत देने के दिए आदेश

RNS INDIA NEWS 14/08/2020
mobile clipart

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता फोरम ने स्थानीय विक्रेता व सर्विस सेंटर को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाया है। फोरम ने उन्हें मोबाइल की कीमत सात हजार आठ सौ रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर व दो हजार रुपये शिकायत खर्च के शिकायतकर्ता को देने के आदेश दिए हैं। दिलीप पुत्र लक्ष्मण दास निवासी नई धिरवाली ज्वालापुर ने स्थानीय विक्रेता वंश टेलीकॉम एंड रिपेयरिंग सेंटर ज्वालापुर, रिलायंस लाइफ मोबाइल सर्विस सेंटर रानीपुर हरिद्वार व मेसर्स रिलायंस रिटेल लिमिटेड मुंबई के खिलाफ एक शिकायत दायर की थी।शिकायतकर्ता ने स्थानीय विक्रेता से एक मोबाइल 7800 रुपये में खरीदा था। विक्रेता ने उक्त मोबाइल की दो साल की वारन्टी दी थी। वारंटी अवधि में उक्त मोबाइल में वीडियो चलने दिक्कत, टच स्क्रीन, हैंग,बटन दबाने पर स्क्रीन न बदलना की समस्या पैदा हो गई थी। सर्विस सेंटर ने डाटा अपडेट व फॉर्मेट करके दे दिया था लेकिन कुछ दिन के बाद उक्त मोबाइल फिर खराब हो गया था। दोबारा ठीक कराने के बाद भी मोबाइल खराब हो गया था। बार-बार ठीक होने का आश्वासन मिलने के बाद भी उक्त मोबाइल ठीक नहीं हो पाया था। जिसपर सर्विस सेंटर के प्रतिनिधि ने एक महीने के बाद स्पीकर बदलकर आने पर देने की बात कही। जबकि शिकायतकर्ता पर केवल एक ही मोबाइल है। शिकायत का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर काफी मानसिक कष्ट उठाना पड़ा था। थक-हारकर शिकायतकर्ता ने फोरम की शरण ली थी। शिकायत की सुनवाई करने के बाद फोरम अध्यक्ष कंवर सैन व सदस्य ने स्थानीय विक्रेता व सर्विस सेंटर को उपभोक्ता सेवा में कमी करने का दोषी ठहराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फैलो के रूप में अकादमी में शामिल
Next: एक लाख रूपये की प्रोत्साहन धनराशि: भ्रूण लिंग जांच रोकने को मुखबिर योजना को मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.