Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूकेएसएसएससी घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। नौकरियों में भर्ती के लिए 15- 15 लाख रूपए में हल किये हुए प्रश्नपत्र बेचकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा विरोधी है। योग्य युवाओं के साथ धोखा कर के अयोग्य बेरोजगारों को पर्दे के पीछे से 15- 15 लाख रुपए लेकर भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले में विभागीय मंत्री से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं। घोटाले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि चुनाव में 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा खुलेआम बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि गठन के बाद से ही भाजपा सरकार घोटालों में लिप्त है। घोटाला खुलते ही मुख्यमंत्री बदल दिया जाता है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शिवालिक नगर सयोंजक अशोक उपाध्याय, ईंजीनियर आकाश बिरला, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद हाजी साहबुद्दीन, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान, प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव, सत्येंद्र वशिष्ठ, नवेज अंसारी, अरविंद चंचल, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, रचित अग्रवाल, वेदपाल तेजियान, हरिशंकर प्रसाद, कमल रोहिल्ला, बृजमोहन बडथ्वाल, शाहनवाज खान, दानिश खान, अरशद शाह, अमित नौटियाल, मौसम अली, सुरेंद्र बाल्मीकि, आरबीएल वर्मा, उदित विद्याकुल, बलराज दाबड़े, रणवीर शर्मा, जाहिद अंसारी, पराग चाकलान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Next: चोरी के माल सहित आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.