Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उधारी लेने गए ऑटो पार्ट्स कारोबारी से मारपीट
  • नैनीताल

उधारी लेने गए ऑटो पार्ट्स कारोबारी से मारपीट

RNS INDIA NEWS 07/05/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। उधारी लेने गए एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 100 में कॉल किया तो जवाब मिला कि तहरीर लेकर थाने आ जाओ। इसके बाद अन्य लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार गुरुनानकपुरा भोटिया पड़ाव निवासी अमनदीप सिंह सेठी की बरसाती नहर हल्द्वानी में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। आरोप है कि हरजीत सिंह नागपाल निवासी देव टॉवर नवाबी रोड ने वर्ष 2016 से 2019 तक उससे 3 लाख 98 हजार रुपये समय-समय पर उधार लिये थे, लेकिन अब मांगने पर लौटा नहीं रहा है। इसी बीच बीती 25 अप्रैल को हरजीत ने फोन करके कहा कि अपने उधारी के पैसे ले जाना। रात को दुकान बंद करके वह देव टावर चौकी क्षेत्र हीरानगर से आगे खाली मैदान पहुंचा तो यहां पर हरजीत सिंह ने उसे पहले तो धमकी दी, इसके बाद जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। आरोप है कि उसने अपने मोबाइल से 100 नंबर पर फोन किया तो एक पुलिस वाले ने कहा कि तुम थाने आ जाओ। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूथ कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Next: कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपा रही है केंद्र सरकार: भुल्लर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.