Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार (आरएनएस)। जिला कारागार रोशनाबाद में बंद एक कैदी ने अपनी बेटी और उसके मित्र पर बीमा पॉलिसियों की लाखों रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर बीएचईएल, रानीपुर निवासी अरुण वालिया ने शिकायत में कहा है कि वह वर्तमान में जिला कारागार रोशनाबाद में निरुद्ध हैं। उनका आरोप है कि बीएचईएल से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम की चार पॉलिसियों में करीब 32.20 लाख रुपये जमा किए थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री मुस्कान वालिया और उसके मित्र हिमांशु ने उनकी पत्नी अनुराधा वालिया के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप है कि उन्हें एक आपराधिक मामले में जेल भेजे जाने के बाद बीमा पॉलिसियों की रकम निकाल ली गई।

शिकायत के मुताबिक अप्रैल से जुलाई 2022 के बीच विभिन्न बैंक और यूपीआई लेनदेन के माध्यम से धनराशि अलग-अलग खातों में स्थानांतरित की गई। आरोप है कि हिमांशु के खाते में करीब 5.08 लाख रुपये भेजे गए, जबकि मुस्कान वालिया ने रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में लगभग 24.25 लाख रुपये हस्तांतरित किए। कुल मिलाकर करीब 29.33 लाख रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाया गया है।

अरुण वालिया ने दावा किया है कि उन्होंने वर्ष 2024 और 2026 में पुलिस अधिकारियों को शिकायतें भेजी थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

रानीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Next: सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.