Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को खटीमा तहसील के ग्राम बरी अंजनिया में प्रशासन और सिंचाई विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सरकारी गूल और नहर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और जेसीबी मशीनों की मदद से कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। जानकारी के अनुसार ग्राम बरी अंजनिया स्थित खसरा संख्या 579, जो राजस्व अभिलेखों में नहर भूमि के रूप में दर्ज है, के एक हिस्से पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था। सिंचाई विभाग ने अतिक्रमणकारियों को 15 दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन निर्धारित समय में कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।संयुक्त टीम ने खसरा संख्या 579 तथा खसरा संख्या 594/1 (रास्ते की भूमि) पर बने कई अवैध शौचालय, आंशिक मकान, बाउंड्रीवॉल और टिन शेड को ध्वस्त कर दिया। इनमें विभिन्न व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण शामिल थे। वहीं कुछ निर्माणों को खाली करने के लिए संबंधित लोगों को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष खटीमा के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। मौके पर तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य राजकीय भूमि और गूल-नहर को उनके मूल स्वरूप में बहाल करना है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Next: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.