Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तुंगनाथ ट्रैक पर फंसे युवक का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
  • रुद्रप्रयाग

तुंगनाथ ट्रैक पर फंसे युवक का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 21/03/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ ट्रैक पर फंसे गुड़गांव के एक युवक को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है। युवक की तुंगनाथ पहुंचने के बाद तबियत बिगड़ गई थी। ट्रैकिंग दल में शामिल सदस्यों की सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू के लिए पहुंची थी।
रविवार को तुंगनाथ ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए निकले दल के एक सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। जिस कारण उसे रात्रि में तुंगनाथ ही रुकना पड़ा। अन्य सदस्य किसी तरह रात में ही चोपता वापस लौटे और अपने साथी के तुंगनाथ में फंसे होने की सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह थाना ऊखीमठ ने सूचना एसडीआरफ को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुंगनाथ ट्रैक के लिए रवाना हुई। लगभग तीन घंटे पैदल ट्रैकिंग के बाद टीम युवक तक पहुंची। युवक की हालत काफी खराब थी, जो अत्यधिक थकान और स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण चलने में भी असमर्थ था। ऐसे में रेस्क्यू टीम ने राहुल गावा पुत्र कृष्णलाल गावा उम्र 32 वर्ष, निवासी सैक्टर-9, गुडगांव, हरियाणा का मौके पर प्राथमिक उपचार किया। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद एसडीआरएफ की टीम स्ट्रैचर के माध्यम से युवक को पैदल चोपता तक लाई। यहां युवक के साथी उसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने एसडीआरएफ टीम का आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम
Next: साइबर सेल ने वापस दिलाई रकम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.