Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य आंदोलनकारी त्रेपन सिंह चौहान का निधन
  • उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी त्रेपन सिंह चौहान का निधन

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
rns featured image new

देहरादून। राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले त्रेपन सिंह चौहान का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार को दून में निधन हो गया। उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। त्रेपन सिंह चौहान ने साहित्य के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने भाग की फांस, सृजन नवयुग, यमुना और हे ब्वारि उपन्यास लिखे। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य आंदोलन का एक सच यह भी नाम से लिखा विमर्श भी चर्चित रहा। उपन्यास के साथ ही ‘सारी दुनिया मांगेंगे’जनगीत का संग्रह ने भी उन्हें खासी पहचान दिलाई थी। मूल रूप में केपार्स, बासर टिहरी के रहने वाले त्रेपन सिंह चौहान घनसाली चमियाला में रहते थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के बाद लंबे समय से देहरादून में थे। करीब चार साल से वे गंभीर रूप से बीमार थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि उनका यूं चले जाने से अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। वे सामाजिक कार्यों में भी योगदान देते थे। कई बार राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर रैली व आंदोलन में भी उन्होंने बढ़चढक़र भाग लिया था। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में कई राज्य आंदोलनकारी साथी दुनिया छोडक़र चले गए। सरकार को चाहिए कि दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों के स्वजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता कोरोना पॉजिटिव, एम्स ऋषिकेश में भर्ती
Next: उक्रांद ने दी त्रेपन सिंह चौहान को श्रद्धांजलि

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.