Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • तिरंगा यात्रा को जा रहे छात्र को कैंटर ने रौंदा
  • चम्पावत

तिरंगा यात्रा को जा रहे छात्र को कैंटर ने रौंदा

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तिरंगा यात्रा में शामिल होने जा रहे एक स्कूली छात्र को कैंटर ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम भी लगाया। हालांकि, घटना के बाद से फरार चालक को पुलिस ने घाट से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, शनिवार को गैरी गांव निवासी हिमांशु सिंह (11) जीआईसी बापरू में संकुल स्तरीय रैली में प्रतिभाग करने जा रहा था। सड़क पार करते समय उसके साथ ये दुर्घटना घटित हुई। सुबह स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरू के पास रौंद दिया, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस टीम में घाट से पकड़ा। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग में जाम भी लगाया। लोहाघाट थाने के एसओ जसवीर सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर लोगों व छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने छात्र के शव को लोहाघाट मोर्चरी भिजवाया, जहां पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। छात्र के परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है। छात्र के माता-पिता, भाई-बहन बेसुध पड़े हुए हैं। छात्र 5 भाई बहनों में सबसे छोटा व परिवार का लाडला था। बताया जा रहा है कि वो आज रैली में 100/200 मीटर रेस दौड़ने जा रहा था। उसने घर में अपनी मां से मेडल जीतने का वादा किया, मगर इससे पहले वो वादा पूरा कर पाता उसके साथ ये दुर्घटना घट गई। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने घटना पर दुख जताया है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी रैली होने के बाद भी वहां शिक्षक मौजूद नहीं थे। जबकि शिक्षकों को बच्चों की देखभाल के लिए मौजूद रहना चाहिए था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रसाद खाते ही होने लगी उल्टी, पेट दर्द की भी शिकायत; तीन बच्चों समेत 18 लोग अस्पताल में भर्ती
Next: आयुर्वेदिक फार्मेसिस्टों के खाली पदों पर हुई नियुक्तियां, 69 अभ्यर्थियों की सूची जारी

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.