Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी के कोविड केयर सेंटर से 20 कारोना पाजिटिव भागे
  • टिहरी
  • देहरादून

टिहरी के कोविड केयर सेंटर से 20 कारोना पाजिटिव भागे

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

देहरादून। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर के राजकीय संयुक्त सुमन चिकित्सालय (डीसीएचसी) में बनाये गये कोविड केयर सेंटर से बीते रोज को 20 कारोना पाजिटिव भाग निकले। जिसका पता अस्पताल कर्मियों को देर रात को चला। जब 20 कोरोना पाजिटिव मरीज कम निकले। घटना की सूचना के तुरंत बाद सीएमओ डा सुमन आर्य व एसडीएम युक्ता मिश्र ने मौके का मुआयना किया। फरार कोरोना मरीजों के खिलाफ नरेंद्रनगर अस्पताल के सीएमएस ने तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद अस्पताल की में पुलिस बल भी सुरक्षा को देखते हुये तैनात किया गया है। बीती 17 अप्रैल को नरेंद्र नगर के डीसीएचसी में 38 कारोना पेशेंट मरीजों में से 20 मरीज दोहपर में भाग निकले। जिसका जिला अस्पताल प्रबंधन को पत नहीं चला पाया। भागने वाले मरीजों में उत्तराखंड के 2, राजस्थान के 7, उत्तर प्रदेश के 4, हरियाणा के 3 व उड़ीसा 4 से सम्बंधित थे। रात को जब अस्पताल कर्मी खाना देने कोविड सेंटर में गये तो 20 मरीज कम निकले। जिससे अस्पताल में हडक़ंप मच गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद रात को मौके का एसडीएम व सीएमओ ने मुआयना किया।
वाहनों को इधर-उधर दौड़ाकर इन्हें ढुंढने का हरिद्वार तक प्रयास किया गया। मोबाईल नंबर भी ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन किसी का कुछ भी पता नहीं चला। मामले में सीएमओ डा सुमन आर्य ने बताया फरार मरीजों की प्राथमिकी के लिए तहरीर नरेंद्रनगर थाने का दे दी गई है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। एसआई शांति प्रसाद डिमरी ने बताया की अस्पताल के सीएमएस की ओर से तहरीर मिल गई। जिस पर कार्यवाही की जा रही हैआपदा प्रबंधन तथा महामारी एक्ट । इस घटना के बाद कोविड केयर सेंटर की सुरक्षा बढ़ाते हुये पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मौके का कोरोना मरीजों ने उठाया फायदा
सीएमओ डॉ. सुमन आर्य ने बताया कि बीती 17 अप्रैल को कोविड से एक महिला की मौत हुई थी। जिसकी बॉडी दोहपर में लगभग दो बजे के निकट परिजनों को सुपुर्द करने का काम नरेंद्रनगर डीसीएचसी में किया जा रहा था। उसी दौरान नये 6 कोरोना पेशेंट भी भर्ती होने आये थे। उस दौरान अस्पताल में भीड़भाड़ के साथ ही अफरातफरी का माहौल था। इस बीच मौके का फायदा उठाकर 20 कोरोना मरीज फरार हो गये। कोविड केयर सेंटर के भीतर बिना वजह आवाजाही न होने के चलते फरार मरीजों की जानकारी किसी को भी नहीं रही। रात को जब स्टाफ खाना देने मरीजों को गया, तो पता चला की 20 कोरोना मरीज फरार हो गये हैं। जिन्हें ढूंढने का भी प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले में स्थानीय थाने में तहरीर दी गई है। सीएमओ ने कहा कि उन्हें कोरोना मरीजों से ऐसी उम्मीद नहीं थी। पहली बार कोरोना मरीजों की ऐसी हरकत सामने आई है।

चौकीदारों को नहीं चला फरार होने का पता
20 कोरोना मरीजों के फरार होने की हवा अस्पताल के चौकीदारों को नहीं लगी। इससे अस्पताल की लापरवाही खुलकर सामने आई है। भले ही स्वास्थ्य अधिकारी फरार होने की घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति होना बता रहे हैं। 20 मरीजों के फरार होने के बाद अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि आगे ऐसी घटना न हो पाये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड ब्रेकिंग : विवाह समारोह में अब केवल 100 लोग ही हो सकेंगे शामिल, मास्क पर जुर्माना भी 500 रूपये करने के निर्देश
Next: देश में कोविड के 2 लाख 61 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई, 1501 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.