Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को करारा झटका, ये स्टार बल्लेबाज पूरी सीरीज से हुआ बाहर- अभ्यास के दौरान लगी चोट
  • खेल

सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को करारा झटका, ये स्टार बल्लेबाज पूरी सीरीज से हुआ बाहर- अभ्यास के दौरान लगी चोट

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
rns featured image new

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है, स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोट के चलते बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुताबिक राहुल के बाएं हाथ की कलाई में स्प्रेन आ गया है, जिसके चलते वह सीरीज के बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई ने आज सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति में सचिव जय शाह ने बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान राहुल उस वक्त अपनी बाई कलाई चोटिल कर बैठे, जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। यह हादसा शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। राहुल को इस चोट से पूरी तरह उबरने के लिए कम से कम तीन हफ्तों का समय लगेगा। वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना होंगे, जहां बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनका उपचार होगा।
28 साल का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज से शानदार फॉर्म लेकर ऑस्ट्रेलिया आया था। वन-डे, टी-20 सीरीज में उन्होंने मिला-जुला प्रदर्शन किया था। सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि चौथा और आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्थान में ओलम्पिक स्वर्ण विजेता को अब मिलेंगे तीन करोड़
Next: कोरोना से जंग जीत काम पर लौटे सीएम

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.