Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट: ऑल व गरख धड़े के जोशीले रणबांकुरों ने ओड़ा भेटने की निभाई रस्म
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट: ऑल व गरख धड़े के जोशीले रणबांकुरों ने ओड़ा भेटने की निभाई रस्म

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
IMG-20210416-WA0003.jpg

अल्मोड़ा, द्वाराहाट: ऐतिहासिक स्याल्दे मेला 2021 शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य मेले में नगाड़ों की गर्जना व हुड़के की घमक के साथ वीररस की हुंकार ने हिमालयी गौरवशाली अतीत के दर्शन कराए। सरंकार नृत्य ने जहां रणकौशल की बानगी दी। वहीं प्रेम व श्रृंगार रस से लबरेज झोड़ा व चांचरी ने माहौल में अलग ही मिठास घोली। वहीं रणसिंग की गगनभेदी धुन के बीच आल व गरख धड़े के जोशीले रणबांकुरों ने ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई।

ऐतिहासिक स्याल्दे मुख्य मेले में शराब की दुकानें खुली रखने से आहत महिला रंगकर्मियों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही झोड़ा गीत ‘पहाड़ा का दाज्यू झन पिया शराबा, लाल लाल थैली नाम गुलाबा..’ के जरिये नशाखोरी पर प्रहार किया। वहीं मौजूदा वनाग्नि तथा घटती हरियाली के प्रति आगाह करते हुए संदेश दिया- ‘बांज नि काटा लछीमा बांजा नि काटा ..’। वहीं 95 वर्षीय झोड़ा व भगनौल गायक टीका राम ने भी समा बांधा।

स्याल्दे बिखोती 2021 के मेले में पौराणिक ऐतिहासिक मेला गुरुवार को झोड़ा व चांचरी की उमंग से सरोबार रहा। मुख्य स्याल्दे मेले को देखते हुए सुबह से ही महिलाओं की टोलियां मुख्य चौराहे पर जुटनी शुरू हो गई थी। शाम को गरख धड़े की ग्राम पंचायत छतगुल्ला, सलना, बसेरा, नैणी, बूंगा, कुई, बेढुली, गवांड़ व सिमलगांव के रणबांकुरों ने नौ जोड़े नगाड़े निषाणों के साथ ओड़ा भेंटा। इसके बाद आल धड़ा की ओर से विजयपुर के बांकुरों ने छह जोड़ी नगाणे निषाणों के साथ ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। इस दौरान पूरा नगर त्रिशुल सजे निषाणों से पट गया। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमाम गांवों का रेला नहीं पहुंचा।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, एक आरोपी मौके से गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक फरार
Next: मई तक भारत आएगी रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.