Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, एक आरोपी मौके से गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक फरार
  • हरिद्वार

नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, एक आरोपी मौके से गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक फरार

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

बरामद नकली एंटीबायोटिक की कीमत करीब 20 लाख रुपये

हरिद्वार। पुलिस ने औषधि नियंत्रण विभाग के साथ नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि फैक्ट्री मालिक फरार है। बरामद नकली एंटीबायोटिक की कीमत करीब बीस लाख रुपये आंकी गई है। मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि लकेश्वरी भगवानपुर में एक फैक्ट्री में नकली दवाइयां बनाने का कारोबार चल रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा को फोन पर मौके पर पहुंचने की सूचना दी। औषधि निरीक्षक मौके पर पहुंचे। खसरा नंबर 26 लकेश्वरी भगवानपुर में एक फैक्ट्री की जांच की गई। जहां जावेद पुत्र इरशाद, निवासी गागलहेडी रोड रायपुर थाना भगवानपुर मौजूद मिला। पूछताछ में उसने बताया कि फैक्ट्री का मालिक डॉ. खालिद हुसैन पुत्र इकबाल, निवासी मकान नंबर 1606/1 अमजद नगर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश है, जो आज फैक्ट्री में नहीं आया है। औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और पुलिस टीम ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली एंटीबायोटिक बरामद की।
विभिन्न फर्मों के नाम की पैकिंग के लिए प्रयुक्त होने वाली प्रिंटेड फाइलें बरामद की। दवा के रेपर और दवा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम के साथ ही धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जावेद ने पूछताछ में बताया कि अपने मालिक खालिद हुसैन के साथ मिलकर काफी समय से दवा फैक्ट्री में नकली दवाओं का निर्माण और बिक्री कर रहा था। बताया कि खालिद हुसैन ने यह फैक्ट्री किराये पर ले रखी है। बताया कि फरार आरोपी डॉ. खालिद हुसैन की तलाश की जा रही है। बरामद दवाओं की कीमत करीब बीस लाख रुपये है।

यह माल हुआ बरामद
-सात गत्ते की पेटियां नकली दवाएं
-एक ड्रम में खुली नकली दवा, वजन करीब 40 किलो
– एक प्लास्टिक के थैले में रेपर
पुलिस टीम में यह रहे मौजूद:थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्ट, ड्रग इंस्पेक्टर मानेन्द्र सिंह राणा, काली नदी चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह, एसआई बृजपाल सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार, सुधीर चौधरी, लाल सिंह।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 अप्रैल
Next: द्वाराहाट: ऑल व गरख धड़े के जोशीले रणबांकुरों ने ओड़ा भेटने की निभाई रस्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.