Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मई तक भारत आएगी रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन
  • राष्ट्रीय

मई तक भारत आएगी रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 16/04/2021
rns featured image new

डीसीजीआई ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान से भी कोरोना संक्रमण का फैलाव नहीं रुक रहा है। ऐसे में देश के टीकाकरण अभियान में रूसी टीका स्पुतनिक वी को जल्द शामिल करने का फैसला किया गया है। भारत सरकार ने रूसी टीके स्पुतनिक वी को मई के आखिरी तक आयात करने का आदेश दिया है। बता दें कि भारत से पहले अर्जेंटीना, मैक्सिको समेत 59 देशों ने रूसी स्पुतनिक वी वैक्सीन को उपयोग करने की मंजूरी दी है।

भारत में तीसरे टीके की मंजूरी
दरअसल, देश में वैक्सीन की कमी की खबर के बीच सरकार ने टीका उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया हैं। रूस में तैयार की गई स्पुतनिक वी वैक्सीन को मई के आखिरी तक भारत आने की उम्मीद है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कोरोना पर काबू पाने के लिए अक्टूबर तक देश में पांच और टीके उपलब्ध हो जाएंगे। फिलहाल भारत में दो टीके कोविशील्ड और कोवैक्सिन का उत्पादन हो रहा है। भारत में यह तीसरा टीका है जिसे कोविड-19 के खिलाफ भारत में उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

जुलाई से शुरू होगा वैक्सीन का उत्पादन
भारत की दवा नियामक संस्था ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। भारत की दवा नियामक संस्था डीसीजीआई किसी भी दवा को इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने से पहले उसकी सुरक्षा और असर को लेकर परीक्षण करता है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन वैक्सीन को भी डीसीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद इस्तेमाल की इजाजत मिली थी। डॉ रेड्डीज लैब्स के साथ स्पुतनिक वी साझेदारी हुई है। स्थानीय उत्पादन, जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में की जाएगी।देश में स्पुतनिक वी की मंजूरी मिलने के अलावा पांच और टीके जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी देश में अगले कुछ महीनों में स्पुतनिक वी की कम से कम 50 मिलियन खुराक का उत्पादन शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञों ने बताया कि स्पुतनिक 90%से अधिक प्रभावकारी वाले तीन टीकों में से एक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट: ऑल व गरख धड़े के जोशीले रणबांकुरों ने ओड़ा भेटने की निभाई रस्म
Next: सुप्रीम कोर्ट के जज के आवास पर तैनात पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.