Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसयूवी कार से एक कुंतल 525 ग्राम गांजे के साथ चार गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

एसयूवी कार से एक कुंतल 525 ग्राम गांजे के साथ चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/01/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले की पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चेकिंग अभियान के दौरान एसओजी और पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास से एक एसयूवी कार से एक कुंतल 525 ग्राम गांजे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा कार की सीट के नीचे बने केबिन में 36 पैकेटों में रखा था। चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
रविवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि एसपी सिटी, एसपी क्राइम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। एक टीम आरएफसी गोदाम के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच वहां से एक एसयूवी कार गुजरी। एसओजी की टीम ने चालक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार में सवार लोगों को उतारकर कर तलाशी ली गई तो कार की सीट के नीचे गांजे के 36 पैकेट मिले।
इस पर पुलिस ने चारों आरोपी दीपक गाईन पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी शिव नगर ट्रांजिट कैंप, तारक गाईन पुत्र अनंत गाईन निवासी अमृत नगर दिनेशपुर, राकेश कुमार मंडल पुत्र महेंद्र मंडल निवासी रविंद्र नगर रुद्रपुर, राजेश मंडल पुत्र रंजीत मंडल निवासी बैकुंठपुर नंबर 6 शक्ति फार्म सितारगंज को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाने पर गांजे का वजन एक कुंतल 525 ग्राम निकला।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों भूरारानी निवासी राजेश साहनी को गांजा बेचने की बात स्वीकर की। बाद में उन्होंने खुद अपना काम शुरू कर दिया था। वह उड़ीसा के मलखान गिरी नामक स्थान से कामेश्वर अजमेरा व निरंजन उर्फ निखिल से गांजा खरीद कर लाए थे। यह गांजा उन्हें रुद्रपुर में बेचना था। इसमें आरोपी दीपक व तारक बराबर के पार्टनर हैं। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चार मोबाइल, 4000 नगद, पैन कार्ड, डीएल, पहचान पत्र और एटीएम बरामद किए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना दिनेशपुर में शराब तस्करी के अभियोग भी पंजीकृत हैं। उन्होंने पुलिस टीम को भी 10 हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के साथ तस्कर को दबोचा
Next: अजेंद्र अजय को बनाया गया बद्री केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.