Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छत पर मोबाइल बूस्टर लगाने पर दो पक्षों में पथराव
  • हरिद्वार

छत पर मोबाइल बूस्टर लगाने पर दो पक्षों में पथराव

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

रुडकी। गांव में कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाले एक युवक द्वारा अपनी छत पर मोबाइल बूस्टर लगवाया जा रहा था। जिसका पड़ोस के लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए तथा एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है इन सभी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहबोली निवासी व्यक्ति गांव में कॉमन सर्विस सेंटर चलाता है। जहां पर सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन कार्य किया जाता है। इंटरनेट की स्पीड कम होने के कारण उसके कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। इसके लिए वह अपने दुकान की छत पर मोबाइल बूस्टर लगवा रहा था। इसका पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई तथा दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए। उसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। ईद के मौके पर संवेदनशील समझे जाने वाले गांव में पथराव की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। उपनिरीक्षक भज राम चौहान, ललिता खंडेलवाल, उषा लिंगवाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मौके से 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मंगलौर प्रदीप चौहान का कहना है कि कोविड-19 के चलते पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू है तथा भीड़ जमा होने पर भी पाबंदी है। ऐसे में इतने लोग एक साथ जमा हुए इन सभी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही अन्य धाराओं में भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव
Next: ईद पर मांगी मुल्क की सलामती की दुआ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.