Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में विकासखंड प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, जल स्रोतों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सफाई की जाए तथा एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करते हुए लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण कराया जाए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने पर्यटन स्थलों और पर्यटक क्षेत्रों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें भी पौधारोपण अभियान से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। बैठक में जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और ग्रामीणों को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया। ग्राम सभाओं में विशेष बैठकों के माध्यम से स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह ने अभियान की रूपरेखा और क्रियान्वयन संबंधी जानकारी साझा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
Next: टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.