Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। देहरादून से दिल्ली और जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में बुधवार तड़के बहादराबाद क्षेत्र में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों में दो ब्राजीलियाई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बहादराबाद क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे और शांतारशाह पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर पहले बस में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस में रखा यात्रियों का सामान और लगेज भी आग में नष्ट हो गया।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बस चालक अरुण कुमार ने प्रारंभिक तौर पर इंजन की तरफ से आग लगने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आधी रात हाईवे पर बस में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 जून
Next: जनता परिवर्तन चाहती है, 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी: कुमारी शैलजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.