Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा नेता समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तराखंड

भाजपा नेता समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव

RNS INDIA NEWS 01/08/2020
rns featured image new

रुडकी। रुडक़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। रुडक़ी में एक भाजपा नेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि मंडावर चैक पोस्ट पर तैनात आईआरबी के जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईआरबी का जवान भगवानपुर के चोली शहाबुददीनपुर में स्थित एक इंस्टीट्यूट में तीस साथियों के साथ रह रहा था। शुक्रवार को रुडक़ी सिविल अस्पताल से भेजे गए कोरोना के 119 सैंपल नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। लेकिन फिर से पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। रुडक़ी और उसके आसपास के इलाकों से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें रुडक़ी के रामनगर में रहने वाले एक भाजपा नेता की रैपिड जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसको कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। वहीं रुडक़ी के ढंढेरा में भी एक कोरोना मरीज मिला है। जबकि भगवानपुर के रायपुर, मक्खनपुर में कोरोना के मरीज मिले हैं। जिसमें से एक मरीज आईआरबी का जवान है। एक माह पूर्व कोरोना संक्रमण के दौरान मंडावर चैक पोस्ट पर तैनाती की गई थी। आईआरबी के 30 जवानों के साथ एक इंस्टीट्यूट में रह रहा था। जबकि जांच में केवल एक जवान पॉजिटिव आया है। झबरेड़ा के कोटवाल और शेरपुर खेलमऊ में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। कलियर के मेहवड़ कलां और लक्सर के जैनपुर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि उनके क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले मरीज को कोविड केयर सेंटर भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दिया गया है।

मरीजों की लापरवाही बन रही समस्या
स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंचकर मरीजों को कोविड केयर सेंटर लेकर जा रही है। लेकिन पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद कई मरीज अपना मोबाइल स्विच ऑफ तक कर रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीज तक पहुंचने में काफी देरी हो रही है। बीती रात भी तांशीपुर क्षेत्र में एक मरीज को लेने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसी तरह का सामाना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 किलो डोडे के साथ युवक गिरफ्तार
Next: छत पर मोबाइल बूस्टर लगाने पर दो पक्षों में पथराव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.