Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत झबरेड़ा ने सराहनीय पहल करते हुए कस्बे में ठंडे पेयजल की व्यवस्था की है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने अमर जवान चौक स्थित मुख्य बाजार के पास शुद्ध एवं शीतल पेयजल से भरे टैंकर की व्यवस्था कराई है। इस व्यवस्था से बाजार आने वाले ग्रामीणों, राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को गर्मी में आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा है। पहले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब मुख्य मार्ग पर टैंकर लगाए जाने से उनकी परेशानी काफी हद तक कम हो गई है।
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा स्टील का आधुनिक वाटर टैंकर तैयार कराया गया है, जिसमें नियमित रूप से शुद्ध और ठंडा पानी भरा जा रहा है। राहगीर और स्थानीय लोग इससे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। टैंकर में स्वच्छता बनाए रखने तथा पानी की बर्बादी रोकने के लिए सिंक और टोटियों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत की इस जनहितकारी पहल से कस्बा वासियों, व्यापारियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और नगर पंचायत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सराहनीय कदम उठाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त
Next: कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.