Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पर अभद्रता का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि वह एक सूचना का अधिकार के तहत आवेदन देने विभागीय कार्यालय में पहुंचे थे। वहां पर लोक सूचना अधिकारी के पास जाते ही उनकी ओर से युवाओं से अभद्र भाषा सहित अनुचित व्यवहार किया गया।छात्रसंघ अध्यक्ष विनयमोहन चौहान ने बताया कि बुधवार को उनके साथ यूआर प्रतिनिधि शुभम चमोली, भगवान सिंह चौहान और अन्य युवा कुटेटी स्थित यूजेवीएनएल के कार्यालय में आरटीआई आवेदन जमा करवाने पहुंचे। वहां पर पहले अधिशासी अभियंता की ओर से कहा गया कि वह तीन बजे इन सब मामलों को देखते हैं। उसके बाद उनके साथ सभासद आदित्य चौहान भी तीन बजे दोबारा कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर अधिशासी अभियंता और उनके साथ कुछ कर्मचारियों ने अभद्रता की।आरोप है कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई थी। किसी प्रकार उन्होंने वहां पर आरटीआई का आवेदन जमा किया। उनकी ओर से विभाग से सीएसआर मद सहित कुटेटी सड़क की स्थिति और अन्य बिंदुओं को लेकर सूचना मांगी गई है लेकिन विभागीय अधिकारी इसलिए जवाब देने से पहले ही अभद्रता पर उतर आए हैं। साथ ही यह विभागीय अधिकारियों की ओर से आम लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

साइड देते समय कार खीर गंगा नदी में जा गिरी, 4 यात्री घायल

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.