Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि में साइबर सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि में साइबर सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में साइबर सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में एक विशेष सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बीएड और एमएड प्रशिक्षुओं को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यशाला में साइबर सेल प्रभारी कुमकुम धानिक और उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन पांडे ने साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षुओं और प्रोफेसरों को डिजिटल अरेस्ट, फोटो मॉर्फिंग, फिशिंग, साइबर स्लेवरी और एआई क्लोनिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया गया। सत्र के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई, ताकि साइबर ठगी का शिकार होने पर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। साथ ही यह अपील की गई कि प्रतिभागी न केवल स्वयं जागरूक रहें, बल्कि अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी इस विषय में जागरूक करें। कार्यशाला में साइबर अपराधों के साथ-साथ नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों, महिला और बाल अपराध, नवीन कानून, संचार साथी पोर्टल, डायल 112 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी देकर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। साइबर टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सराहा तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेडकुड़िया देवता के नवनिर्मित मंदिर में देव दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Next: मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.