Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्पीकर ने किया विस परिसर में बनी अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त आईटी लैब का निरीक्षण
  • देहरादून

स्पीकर ने किया विस परिसर में बनी अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त आईटी लैब का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/12/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विधान सभा परिसर में बनी सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त आईटी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लैब में होने वाले विधानसभा के कर्मीकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली। विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं लोकसभा द्वारा विगत दिनों नेशनल ई विधान एप्लीकेशन के अंतर्गत विधानसभा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण के दौरान विधानसभा को पेपरलेस बनवाने एवं सत्र के दौरान की कार्यवाही को पेपरलेस चलाने संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।वहीं 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक ब्यूरो ऑफ पार्लियामेंट्री स्टडीज एंड ट्रेनिंग, लोकसभा सचिवालय द्वारा सभी राज्य की विधानसभाओं को वित्तीय प्रबंधन संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जानकारी दी गई। प्रभारी सचिव द्वारा अवगत किया गया कि लोकसभा द्वारा विधानसभा के प्रतिवेदक( रिपोर्टर) शाखा का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।बताया कि पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी,लोकसभा सचिवालय वह संस्थान है जो देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं को प्रशिक्षण देता है।बताया कि आई टी लैब में समय-समय पर विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधानसभा से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जाता रहता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक लोक सभा द्वारा संचालित होने वाली प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्णता प्रतिभाग करें।जिससे की इसका लाभ कर्मिकों सहित विधानसभा उत्तराखंड को भी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, शोध अधिकारी प्रमोद पांडे, वरिष्ठ निजी सचिव राजेंद्र चैधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी मयंक सिंघल, समीक्षा अधिकारी अंजलि, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से छेड़छाड़ पर युवक को पीटा
Next: भाकियू नेता राकेश टिकैत के ब्राह्मण विरोधी बयान की निंदा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.