Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोलर पंप नियम विरुद्ध लगाने पर आमरण अनशन की चेतावनी
  • हरिद्वार

सोलर पंप नियम विरुद्ध लगाने पर आमरण अनशन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 10/04/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  सुल्तानपुर साबतवाली के ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने लघु सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर सामूहिक सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटर सोलर पंप नियम विरुद्ध लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने सोलर पंप को पूर्व में चयनित पात्र सीमांत किसानों के यहां पर लगाए जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है। सुल्तानपुर साबतवाली के ग्राम प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि उन्होंने लघु सिंचाई विभाग को सामूहिक सिंचाई योजना के अंतर्गत गांव के अनुसूचित जाति के पात्र और सीमांत किसानों के यहां वाटर सोलर पंप लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर नाबार्ड की ओर से सहमति होने के बाद कर्मचारियों ने साबतवाली और खड़खड़ी दयालपुर के चयनित पात्र किसानों के यहां जीपीएस रीडिंग आदि भी कर ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब अंतिम चरण में विभाग के कुछ अधिकारियों ने पूर्व निर्धारित जगह और पात्रों को बदलकर अनुचित स्थानों पर सोलर पंप नियमों के विरुद्ध लगाए जा रहे हैं। बताया कि इस मामले में वह लगातार विभाग से पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में मांग उठाई कि इन वाटर सोलर पंप को पूर्व निर्धारित जगह पर और चयनित पात्र किसानों के यहां पर ही लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि विभाग की ओर से अब इसमें आगे कोई कार्रवाई नहीं की तो वह इसके विरोध में रोशनाबाद पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन शुरू करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में अरुण, आदिल, इसम सिंह, राजपाल, सेठपाल, रितिक, अरिवंद, ज्ञान सिंह, मुकेश, सुंदर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम रेल परियोजना बनने से उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा
Next: भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य रथ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.