Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य रथ यात्रा
  • हरिद्वार

भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर निकाली भव्य रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 10/04/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर दिगम्बर जैन समाज रुड़की ने गुरुवार को भव्य रथ यात्रा निकाली। सुबह नगर के दोनों मंदिरों में अभिषेक और पूजन किया गया। इससे पहले आचार्य अभिनंदन सागर महाराज के परम शिष्य मुनिश्री अनुसरण सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए। जिसके पश्चात भगवान को रथ पर लेकर चलने वाले पात्रों का चयन बोलियों द्वारा किया गया। रथ यात्रा का शुभारंभ चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कानूनगोयान से सुबह दस बजे ध्वजारोहण के साथ किया गया। नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए रथ यात्रा सिविल लाइंस पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थित अहिंसा स्थल पर पहुंची। जहां पर श्री दिगम्बर जैन समाज रुड़की के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन तथा समस्त कार्यकारिणी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर लोगों के द्वारा श्रीजी के रथ की आरती की गई। भव्य रथ यात्रा की व्यवस्था देखते ही बन रही थी। इसके पश्चात सिविल लाइन्स बाजार और हरिद्वार रोड से होते हुए रथ यात्रा दोपहर में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आदर्श नगर पहुंची। जहां परंपरागत तरीके से पंडुक शिला पर इन्द्रो द्वारा भगवान महावीर का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके पश्चात रथ यात्रा पुनः नगर निगम पुल से श्री दिगंबर जैन धर्मशाला बीटीगंज, त्यागी मार्केट, सब्जी मंडी, पहाड़ी बाजार, अनाज मंडी बाजार से लेकर पुराने अस्पताल से होते हुए कानूनगोयान मंदिर में संपन्न हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलर पंप नियम विरुद्ध लगाने पर आमरण अनशन की चेतावनी
Next: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.