Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसओजी व कोतवाली पुलिस ने पकड़ी शराब की 226 पेटियां
  • ऊधम सिंह नगर

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने पकड़ी शराब की 226 पेटियां

RNS INDIA NEWS 11/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए आई 226 पेटी शराब बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब सितारगंज के एक गोदाम से बरामद की गई है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने भी अलग-अलग स्थानों पर छापामार कर 17 पेटी शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी ममता बोहरा मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती देर रात एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को सूचना मिली कि बगवाड़ा स्थित एलएफ टू गोदाम से पिकअप से शराब की पेटियों को उकरौली सितारगंज स्थित शराब की दुकान नहीं ले जाकर किसी गोदाम में उतारा गया है। इस मामले में एसओजी ने पिकअप चालक पश्चिमी खेड़ा गौलापार हल्द्वानी निवासी ललित बिष्ट को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि शराब की दुकान के सेल्समैन ने शराब को सितारगंज निवासी प्रभजोत सिंह के साथ मिलकर गुरविंदर सिंह के घर पर उतरवाया। पुख्ता सूचना के बाद एसओजी ने घर पर छापा मारा। पुलिस को घर के अंदर बने गोदाम से 209 पेटी शराब बरामद की, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुकान के सेल्समैन सुदर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम गैलाकोट कपकोट अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर पिकअप को सीज कर दी। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि शराब को चुनाव के दौरान बांटने के लिए मंगवाई गई थी। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते भगानी अंबिका बिहार रुद्रपुर निवासी कल्लू सिंह, आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी सुकुमार उर्फ शिव कुमार, रविंद्र निवासी पिटरिया खटीमा और संजयनगर खेड़ा निवासी छोटू मंडल को गिरफ्तार कर सभी से 17 पेटी शराब बरामद की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशरों की आईडी लॉक, कारोबारी परेशान
Next: खटीमा पहुंचे जुबिन नौटियाल ने की भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील, अपने गानों से किया युवाओं को झूमने पर मजबूर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.