Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क किनारे मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क किनारे मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

काशीपुर। पुणे की एक निजी कंपनी में तैनात सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस खंभे से बाइक टकराकर मौत होने की आशंका जता रही है। मोहल्ला चौहनान निवासी अतुल शर्मा ग्राम बगीची के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनका पुत्र वरुण गौड़ (23) पुणे में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। आजकल वह जसपुर आया हुआ था। शुक्रवार को वह किसी काम से काशीपुर गया था, जो रात भर वापस नही लौटा। शनिवार सुबह वरुण का शव जसपुर रोड स्थित ग्राम गोविंदपुर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वरुण दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। वह कुछ समय बाद दिल्ली की एक कंपनी में बड़े पैकेज पर जाने वाला था। मौत पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, बीईओ आरएस नेगी, आशाराम चौधरी, शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित त्यागी, संदीप सिंह, गोपी सिंह, नरेश वर्मा, भूपेंद्र सिंह, पंकज चौहान, खालिद बिटटू, अमित, अजीम खां आदि शिक्षकों ने शोक जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनावी याचिका पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता से मांगा जवाब
Next: होटल व्यवसायियों ने की पर्यटन मंत्री के बयान की निंदा की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.