Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिवालिक नगर में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के हमले में कांस्टेबल घायल
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के हमले में कांस्टेबल घायल

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

हरिद्वार। शिवालिक नगर में गश्त कर रहे चेतक पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया गया। पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सदर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बीती रात तीन बजे के आसपास रानीपुर कोतवाली के चेतक पुलिसकर्मी प्रतिपाल व विजयपाल शिवालिक नगर क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिसकर्मी गश्त करते हुए जब शिवालिक नगर के जे कलस्टर में पहुंचे तो कार के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों पर शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ करनी शुरू की तो वे भाग खड़े हुए। जिस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। इसी बीच दो अन्य बदमाश भी पहुंच गए और अपने साथी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उसे छुड़ाकर फरार हो गए। बदमाशों के हमले में कांस्टेबल प्रतिपाल की आंख में पत्थर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे पहले जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कांस्टेबल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया।  पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकद्मा दर्ज किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके सीसीटीवी फुटेज जारी करने के साथ पुलिस ने सूचना देने पर ईनाम की घोषणा भी की है। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हमला करने वाले दो बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिली बदमाशों की फोटो जारी कर जनता से भी सहयोग मांगा गया है। सभी बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाउडस्पीकर तेज आवाज में नहीं बज सकेंगे
Next: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दायर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.