Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दायर
  • अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दायर

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने ‘आजादी मार्च’ के दौरान उच्चतम न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन को लेकर शीर्ष अदालत में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला गुरुवार को दायर किया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा खुले तौर पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना करते हुए इस्लामाबाद के प्रतिबंधित रेड जोन में डी-चौक पर रैली आयोजित करने की घोषणा के बाद यह कदम उठाया गया। शीर्ष अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई के लिए एक बड़ी पीठ का गठन किया है। पीटीआई समर्थक बुधवार को अटॉक ब्रिज पर बैरियर हटाकर पंजाब प्रांत में घुसते ही पुलिस से भिड़ गए थे, जिसके बाद कार्यकर्ता राजधानी के डी चौक में जबरदस्ती घुस गए थे। इसी बीच, इमरान खान ने कहा कि उनके समर्थक इस्लामाबाद में डी-चौक को तब तक खाली नहीं करेंगे जब तक कि सरकार द्वारा चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की जाती। पीटीआई प्रमुख ने एक वीडियो संदेश में सभी पाकिस्तानियों को अपने-अपने शहरों में सडक़ों पर उतरने को कहा था। इस्लामाबाद के डी-चौक पर इमरान खान के संबोधन से पहले, विरोध ने हिंसक रूप ले लिया और पुलिस से भिड़ गए। हिंसा के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जंग और जियो न्यूज के कार्यालय भवन पर भी पथराव किया। पथराव में कुछ मीडियाकर्मी घायल हो गये, न्यूरूम को भी नुकसान पहुंचाया गया साथ ही डीएसएनजी वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिवालिक नगर में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के हमले में कांस्टेबल घायल
Next: उड़ते प्लेन में पायलट ने बनाए महिला कैडेट से संबंध, झगड़े के बाद वीडियो की वायरल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.