Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लाउडस्पीकर तेज आवाज में नहीं बज सकेंगे
  • हरिद्वार

लाउडस्पीकर तेज आवाज में नहीं बज सकेंगे

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

रुड़की। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर तेज आवाज में नहीं बज सकेंगे। पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों में बजने वाले लाउड स्पीकरों के संबंध में धर्मगुरु तथा अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर उन्हें गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई की थी। उसके बाद जारी आदेश के क्रम में पुलिस ने बैठक की। औद्योगिक क्षेत्र, वाणिज्य क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र तथा शांत परिक्षेत्र में अलग-अलग डेसीबल में माइक्रोफोन का प्रयोग किया जा सकता है। गुरुवार को नगर के मोहल्ला मलकपुरा स्थित मदरसातुल मोमिनीन परिसर में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों व अन्य धर्म गुरुओं के साथ-साथ गणमान्य लोगों ने धार्मिक स्थलों से संबंधित प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि किस प्रकार से उन्हें माइक्रोफोन का प्रयोग करना है। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. शमशाद ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों को चाहिए कि वह अपने यहां माइक्रोफोन की आवाज को कंट्रोल करने वाला सिस्टम लगवाएं, ताकि यह पता चल सके कि उनका माइक्रोफोन कितने डेसीबल सीमा में चल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने तथा पुलिस व प्रशासन को सहयोग किए जाने की अपील की। मुफ्ती मासूम कासमी ने कहा कि कानून का पालन करना हर भारतीय का कर्तव्य है। एसएसआई रफत अली ने कहा कि पुलिस व प्रशासन का कार्य हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कराना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों को माइक्रोफोन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी यह अनुमति अपने अपने क्षेत्र के एसडीएम के यहां आवेदन करना होगा। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अनुमति पत्र मिल जाएगा। सभी से सहयोग की अपील की। बताया कि यदि आदेशों का उल्लंघन होता है एक जून से एक महीने का विशेष अभियान चलाकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक का मोबाइल लेकर बाइक सवार फरार
Next: शिवालिक नगर में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर बदमाशों के हमले में कांस्टेबल घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.