Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा महानिदेशक करेंगे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षकों का चयन
  • देहरादून

शिक्षा महानिदेशक करेंगे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षकों का चयन

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

देहरादून। राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र शिक्षा महानिदेशक आमंत्रित करेंगे। खास बात ये है कि अगले शैक्षिक सत्र में रिक्त होने वाले पदों को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इसमें शिक्षकों की नियुक्तियों समेत तमाम जरूरी व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जा रहे इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसे ध्यान में रखकर विद्यालयों के लिए शिक्षकों की तैनाती को लेकर भी नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं। विद्यालयों के लिए शिक्षकों के चयन का जिम्मा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर नहीं छोड़ा गया है। यह जिम्मेदारी शिक्षा महानिदेशक को सौंपी गई है। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता के पदों पर विषयवार चयन के लिए रिक्त पदों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा निदेशक करेंगे। पदों को निर्धारित करने के बाद यह ब्योरा महानिदेशक को उपलब्ध कराया जाएगा। इसीतरह सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों का ब्योरा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के अपर निदेशक माध्यमिक जुटाएंगे। उनकी ओर से यह ब्योरा महानिदेशक को दिया जाएगा, ताकि इसके आधार पर चयन किया जा सके। एलटी व प्रवक्ता पद पर इन विद्यालयों के लिए चयनित किए जाने वाले शिक्षकों की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएएस दीपक रावत ने सम्भाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी का पदभार
Next: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.