Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां कारगिल शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर कहा कि कारगिल विजय दिवस हम सभी को असंख्य सैनिकों की शहादत का स्मरण करवाते हुए देशहित में अपनी ओर से निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासी उन असंख्य सैनिकों के ऋणी हैं जिन्होंने मातृभूमि पर हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर किए।  उपायुक्त ने सभी से आग्रह किया कि कारगिल विजय दिवस को सदैव स्मरण रखें और ये प्रयास करें कि जिस प्रकार हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार हम सभी अपने कार्य के माध्यम से जनहित को सर्वोपरि रखेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन सदैव जिले के पूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा उनके परिजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे युवा पीढ़ी को अपने अनुभवों से अवगत करवाएं ताकि युवा उत्तरदायी नागरिक बन सकें। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी सहित अनेक पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला के सभी उप मंडलों एवं विकास खण्डों में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और शपथ दिलाई गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा महानिदेशक करेंगे अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षकों का चयन
Next: उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की शासन के साथ बैठक रही विफल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.