Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शराबी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की, बेटी गंभीर घायल; आरोपी फरार
  • राष्ट्रीय

शराबी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की, बेटी गंभीर घायल; आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 04/06/2025
rns featured image new

टोंक (आरएनएस)। टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र स्थित सुरेली गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस दौरान मां को बचाने दौड़ी 14 वर्षीय बेटी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, रामसहाय नामक व्यक्ति शराब पीकर घर आया। उसकी पत्नी काली रेगर (40) आंगन में चारपाई पर सो रही थी। रामसहाय ने गाली-गलौच करते हुए अचानक काली पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां की चीख सुनकर उनकी 14 वर्षीय बेटी खुशबू रेगर मां को बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपी पिता ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दोनों मां-बेटी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।
पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को एक कार से सआदत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने काली रेगर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल खुशबू का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर बनेठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष के बयान दर्ज किए।
मृतका के भाई राजेंद्र रेगर ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके जीजा रामसहाय कारीगरी का काम करते हैं और रोज शराब पीकर घर आते थे। वह अक्सर अपनी पत्नी और बेटी से मारपीट करते थे।
पड़ोसी शंकर ने भी बताया कि रामसहाय पिछले तीन-चार साल से प्रतिदिन शराब पीता था और आए दिन घर में झगड़ा करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी रामसहाय की तलाश शुरू कर दी है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घणसोली बस डिपो में भीषण आग से दो बसें जलकर हुईं खाक
Next: श्री बद्रीनाथ धाम में भव्य मूर्तिकला परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी; विधि विज्ञान, मानवाधिकार आयोग सहित कई अहम फैसले भी लिए गए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.